NOIDA News (01/01/2026): नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। सेक्टर-37 स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल के समीप तेज गति से आ रही एक स्कॉर्पियो कार ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना रात लगभग पौने बारह बजे हुई। मृतक रोहन और बसंत अपने दोस्त विकास चौहान की जन्मदिन पार्टी से लौट रहे थे। बसंत की बाइक पर सवार होकर दोनों घर की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही स्कॉर्पियो कार ने लापरवाही और तेज रफ्तार में बाइक को चपेट में ले लिया।
टक्कर इतनी भयावह थी कि दोनों युवक उछलकर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मदद करते हुए उन्हें नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान बिहार के सीतामढ़ी जिले के जानकी गांव निवासी राजकुमार मंडल के पुत्र रोहन और नेपाल के दोगा गांव निवासी बसंत खातू के रूप में हुई है। रोहन वर्तमान में अपने परिवार के साथ नोएडा के निठारी गांव की गली नंबर दो में रह रहे थे, जबकि बसंत उनका पड़ोसी था।
हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-39 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए।
इस संबंध में एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मृतक रोहन के पिता राजकुमार मंडल की शिकायत पर अज्ञात स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी चालक की पहचान करने में जुटी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कानून के कटघरे में लाया जाएगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।