Noida News (31 December 2025): नोएडा मीडिया क्लब (Noida Media Club) में नए साल को लेकर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पत्रकारिता, समाज और संस्कृति को मजबूत बनाने पर गहन चर्चा हुई। बैठक में क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, सनातन संरक्षण कल्याण समिति के अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शास्त्री और राष्ट्रीय ब्राह्मण समाज महासंघ के अध्यक्ष गिरीश मिश्रा मौजूद रहे। सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि वर्ष 2026 को नोएडा के पत्रकारों और शहर के लिए एक ऐतिहासिक और सकारात्मक वर्ष बनाया जाएगा।
बैठक के दौरान वरिष्ठ और युवा पत्रकारों ने आपसी संवाद के माध्यम से पत्रकारों के कल्याण, बच्चों को संस्कारित शिक्षा, सामाजिक जिम्मेदारियों और शहर के समग्र विकास में मीडिया की भूमिका पर विचार साझा किए। अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने कहा कि 2025 के अनुभवों से सीख लेते हुए 2026 की शुरुआत एक नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच के साथ की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मीडिया क्लब पत्रकारों के हितों, उनके वेलफेयर और शहर की बेहतरी के लिए पूरी मजबूती से काम करेगा।
आलोक द्विवेदी ने यह भी कहा कि नोएडा देश का एक बड़ा मीडिया हब है, जहां हजारों पत्रकार रहते और काम करते हैं। ऐसे में मीडिया क्लब केवल एक सामान्य प्रेस क्लब नहीं, बल्कि पत्रकारों की भावनाओं से जुड़ा एक प्रतिष्ठित मंच है। क्लब का उद्देश्य पत्रकारों के आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर ठोस कदम उठाना है, जिस दिशा में योजनाबद्ध तरीके से काम शुरू हो चुका है।
कार्यक्रम में मौजूद गुरुदेव ज्ञान प्रकाश शास्त्री ने समाज में संस्कृति और संस्कार के संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल किताबी नहीं, बल्कि संस्कारित होनी चाहिए। इसी उद्देश्य से सनातन संरक्षण कल्याण समिति आवासीय गुरुकुल की स्थापना की दिशा में प्रयासरत है, ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकें और समाज सशक्त बन सके।
राष्ट्रीय ब्राह्मण समाज महासंघ के अध्यक्ष गिरीश मिश्रा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि सनातन संस्कृति में नववर्ष का अलग महत्व है, फिर भी प्रचलित नववर्ष के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देना हमारी परंपरा का हिस्सा है। उन्होंने मीडिया क्लब में आयोजित कार्यक्रम और सनातन संगठन की पत्रिका के विमोचन के लिए सभी पत्रकारों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
बैठक में यह भी संदेश दिया गया कि शहर के विकास, कानून व्यवस्था, स्वच्छता और सुशासन के लिए मीडिया, प्रशासन, पुलिस, प्राधिकरण और आम जनता को मिलकर काम करना होगा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने विश्वास जताया कि 2026 नोएडा, मीडिया क्लब और पत्रकारों के साथ-साथ गौतम बुद्ध नगर के नागरिकों के लिए भी एक बेहतर और सफल वर्ष साबित होगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।