GIMS का सफरनामा 2019–25: चिकित्सा, शिक्षा और शोध में बना उत्तर प्रदेश का मॉडल संस्थान
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (31/12/2025): राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (GIMS), ग्रेटर नोएडा ने वर्ष 2019 से 2025 के बीच चिकित्सा सेवाओं, मेडिकल शिक्षा और शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश में एक मॉडल सरकारी संस्थान के रूप में अपनी पहचान मजबूत की है। QCI द्वारा NABH और NABL मान्यता प्राप्त GIMS प्रदेश का एकमात्र ऐसा राजकीय संस्थान है, जिसने गुणवत्ता के नए मानक स्थापित किए हैं।
संस्थान के निदेशक डॉ. ब्रिगेडियर राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि, GIMS में पूर्ण रूप से क्रियाशील अस्पताल की क्षमता 300 बेड से बढ़ाकर 630 बेड कर दी गई है। वर्तमान में OPD में प्रतिदिन 1500–2000 मरीज और IPD में 450 से अधिक मरीज उपचार प्राप्त कर रहे हैं। वर्ष 2025 में OPD में 5.35 लाख और IPD में 39,317 मरीजों का इलाज किया गया। पिछले 7 वर्षों में IPD भार में 6 गुना और सर्जरी में 4 गुना वृद्धि दर्ज की गई है।
संस्थान में CT Scan, MRI, डायबिटिक क्लिनिक, ट्रॉमा सेवाएं, गैर-आक्रामक हृदय रोग केंद्र (2025), कैंसर स्क्रीनिंग सेंटर (2024), DEXA Scan (2025) और थैलेसीमिया देखभाल जैसी सुविधाएं शुरू की गई हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान 5000 से अधिक मरीजों का सफल उपचार कर GIMS को प्रदेश के 67 मेडिकल कॉलेजों में सर्वश्रेष्ठ कोविड केयर संस्थान का पुरस्कार भी मिला।
Dean HOD commission medicine शर्मा पाठक ने बताया कि, GIMS ने MBBS, DNB, MD/MS, कॉलेज ऑफ नर्सिंग, पैरामेडिकल और स्किल-बेस्ड कोर्सेस में बड़ी प्रगति की है। वर्ष 2025 में INI-CET और NEET-PG में छात्रों ने उत्कृष्ट रैंक प्राप्त की। इसके साथ ही MBA (Healthcare & Hospital Management) और नर्स मैनेजर जैसे नए कोर्स भी शुरू किए गए हैं, जिससे संस्थान की शैक्षणिक क्षमता और मजबूत हुई है।
डॉ. भूपेंद्र यादव ने कहा कि, GIMS में अब तक 200 से अधिक शोध परियोजनाएं संचालित की जा चुकी हैं। ICMR, DBT और DHR के सहयोग से MRU, VRDL, AI क्लिनिक (2025) और मेडिकल इनोवेशन सेंटर की स्थापना की गई है। संस्थान में 56.24 एकड़ भूमि पर मेडिकल कॉलेज के विस्तार की योजना पर कार्य चल रहा है, जिसकी कुल लागत ₹866 करोड़ है। GIMS आने वाले वर्षों में उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य तंत्र की रीढ़ बनने की दिशा में तेज़ी से अग्रसर है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।