New Delhi News (31 December 2025): भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात के बाद तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने बताया कि करीब ढाई घंटे चली बैठक में 8 से 10 मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन कुछ गिने-चुने मामलों को छोड़कर किसी भी विषय पर उन्हें स्पष्ट जवाब नहीं मिला।
अभिषेक बनर्जी ने कहा कि इससे पहले 28 नवंबर को पार्टी के 10 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिला था और तब पांच सवाल उठाए गए थे, जिनका कोई ठोस जवाब नहीं दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि उसी रात चुनाव आयोग ने चुनिंदा पत्रकारों को यह जानकारी लीक की कि सभी सवालों के जवाब दे दिए गए हैं, जबकि हकीकत में ऐसा नहीं था। बनर्जी ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के पास इसके डिजिटल सबूत मौजूद हैं।
उन्होंने कहा कि इस बार की बैठक में भी स्थिति अलग नहीं रही। बनर्जी के मुताबिक, जब उन्होंने SIR को लेकर सवाल किया तो चुनाव आयोग की ओर से बातचीत को नागरिकता के मुद्दे पर मोड़ दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी भी सवाल पर ठोस और स्पष्ट जवाब नहीं मिला, जिससे आयोग की भूमिका और पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।