स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा शिक्षा और शोध में GIMS ग्रेटर नोएडा ने बनाई अग्रणी पहचान: डॉ. ब्रिगेडियर राकेश कुमार गुप्ता, निदेशक
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (31/12/2025): राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (GIMS) ग्रेटर नोएडा ने बेहद कम समय में चिकित्सा सेवाओं, मेडिकल शिक्षा और शोध के क्षेत्र में ऐसी उपलब्धियां हासिल की हैं, जो इसे उत्तर प्रदेश के अग्रणी सरकारी चिकित्सा संस्थानों की पंक्ति में खड़ा करती हैं। वर्ष 2019 से 2025 के बीच GIMS ने मरीजों की देखभाल से लेकर अत्याधुनिक इलाज, गुणवत्तापूर्ण मेडिकल एजुकेशन और नवाचार आधारित शोध के जरिए एक मजबूत और भरोसेमंद स्वास्थ्य मॉडल विकसित किया है।

मीडिया से बातचीत में निदेशक डॉ. ब्रिगेडियर राकेश कुमार गुप्ता ने कहा है जिस्म अस्पताल (GIMS) लगातार आम जनता के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहा है। संस्थान का विजन “एक्सीलेंस इन पेशेंट केयर, एकेडमिक्स और रिसर्च” पर आधारित है। वर्ष 2024 की तुलना में 2025 में GIMS में इन-पेशेंट और आउट-पेशेंट सेवाओं में 20 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जहां पिछले साल 27 हजार मरीज भर्ती हुए थे, वहीं इस साल यह संख्या बढ़कर 33,300 तक पहुंच गई है। ओपीडी में भी मरीजों की संख्या 3.95 लाख से बढ़कर 4.65 लाख हो गई है, जो जनता के बढ़ते भरोसे को दर्शाता है।
उन्होंन कहा, मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए GIMS ने अपनी कई सेवाओं को डिजिटल कर दिया है। रजिस्ट्रेशन, ओपीडी और इन-पेशेंट सेवाओं को ऑनलाइन माध्यम से जोड़ा गया है ताकि मरीजों को लंबी लाइनों में न लगना पड़े। सरकार की आभा (ABHA) आईडी के जरिए टोकन सिस्टम लागू किया गया है, जिससे मरीज सीधे अपनी बारी पर डॉक्टर से परामर्श ले सकते हैं। संस्थान का प्रयास है कि सभी प्रमुख चिकित्सा सेवाओं में मरीजों को कम से कम परेशानी हो और इलाज समय पर मिल सके।
इसके साथ ही GIMS सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को भी प्रभावी रूप से लागू कर रहा है। अंत्योदय राशन कार्ड धारक, आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी और 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं। अस्पताल में आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके अलावा सरकार की असाध्य रोग योजना के तहत क्रॉनिक लीवर, किडनी और ब्रेन से जुड़ी गंभीर बीमारियों का मुफ्त इलाज किया जा रहा है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को बड़ी राहत मिल रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।