ग्रेटर नोएडा के व्यस्त गोल चक्कर पर ऊंटों का तांडव, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल!
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (30/12/2025): ग्रेटर नोएडा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां दो ऊंटों की सड़क पर बेकाबू दौड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना शहर के कमर्शियल बेल्ट स्थित एक व्यस्त गोल चक्कर की बताई जा रही है, जहां दोपहर के समय भारी ट्रैफिक के बीच ऊंटों के अचानक दौड़ने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ऊंट पर एक युवक सवार था, जबकि दूसरा ऊंट उसके साथ-साथ चल रहा था। आसपास से गुजर रही तेज रफ्तार गाड़ियों और शोरगुल के बीच ऊंट अचानक बिदक गया और तेज गति से दौड़ने लगा। संतुलन बिगड़ने के कारण ऊंट पर बैठा युवक सड़क पर गिर पड़ा। हालांकि युवक के हाथ में ऊंट को बांधने वाली रस्सी बनी रही, जिसके चलते ऊंट उसे सड़क पर कुछ दूरी तक घसीटता चला गया। इस दौरान मौके पर मौजूद वाहन चालकों में दहशत फैल गई और यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित हो गया।
घटना के तुरंत बाद एक ऊंट तेज रफ्तार में वहां से आगे निकल गया, जबकि सड़क पर गिरने से युवक को चोटें आईं। पीछे चल रही एक कार में सवार व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से साझा किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, व्यस्त गोल चक्कर पर इस तरह खुलेआम ऊंटों का आ जाना सुरक्षा के लिहाज से बेहद खतरनाक साबित हो सकता था। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। कुछ दूरी पर जाकर युवक ने दोनों ऊंटों को काबू में किया और उन्हें अपने साथ लेकर वहां से चला गया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।