विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल ने मनाया धर्म रक्षा दिवस, सामाजिक एकता का संदेश
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (28/12/2025): विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में धर्म रक्षा दिवस का कार्यक्रम आज रोजा महादेवपुर स्थित सामुदायिक केंद्र में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति एवं बस्ती प्रतिनिधियों की सहभागिता रही। इस अवसर पर मेरठ प्रांत सहमंत्री जितेंद्र का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जिन्होंने धर्म, संस्कृति और सामाजिक एकता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में विभाग मंत्री ललित, जिला अध्यक्ष विनय चौधरी, जिला सह धर्म प्रसार प्रमुख अंकित शर्मा, जिला संगठन मंत्री शुभम, जिला मंत्री विवेक, मंगल पांडे प्रखंड अध्यक्ष प्रेम सिंह नागर, प्रखंड मंत्री सर्वेंद्र सिंह, मातृशक्ति संयोजिका सुनीता सहित अनेक बस्ती संयोजक एवं संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरवीर सेन ने की।
अध्यक्षीय संबोधन में हरवीर सेन ने सामाजिक समरसता पर बल देते हुए कहा कि समाज में विविधता होते हुए भी हमारा धर्म एक है और यही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने सभी से एकजुट होकर धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

मुख्य वक्ता के रूप में जितेंद्र ने धर्म रक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान देने वाले महापुरुषों के प्रेरक प्रसंगों को साझा किया। उन्होंने बताया कि स्वामी श्रद्धानंद ने स्वामी दयानंद सरस्वती के प्रवचनों से प्रेरित होकर हृदय परिवर्तन किया और धर्म व संस्कृति की रक्षा हेतु गुरुकुल कांगड़ी की स्थापना की। साथ ही उन्होंने घर वापसी एवं शुद्धि आंदोलन के माध्यम से धर्म रक्षा का कार्य किया, जिसके लिए उन्हें अपने प्राणों का बलिदान देना पड़ा।
वक्ता ने स्वामी लक्ष्मणानंद का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने आदिवासी समाज में हो रहे धर्मांतरण को रोकने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। इसी क्रम में पंडित लेखराज के बलिदान का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि उन्होंने भी धर्मांतरण के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना जीवन न्यौछावर किया। इसके अलावा गुरु गोविंद सिंह द्वारा धर्म रक्षा के लिए पूरे परिवार के बलिदान को वक्ता ने सनातन संस्कृति की सर्वोच्च मिसाल बताया।
अपने संबोधन के दौरान मुख्य वक्ता ने कहा कि हमारा धर्म पूर्णतः वैज्ञानिक है और आज पूरा विश्व उसके सिद्धांतों का अनुकरण कर रहा है। उन्होंने समाज से आह्वान किया कि जब तक हम अपने धर्म और संस्कृति को गहराई से नहीं जानेंगे, तब तक धर्मांतरण जैसी चुनौतियों का सामना नहीं कर पाएंगे। धर्म के प्रति जागरूकता से ही समाज और देश सुरक्षित रह सकता है। कार्यक्रम में लगभग 450 लोगों की उपस्थिति दर्ज की गई। आयोजन का समापन संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और धर्म, संस्कृति एवं सामाजिक एकता को मजबूत करने के संकल्प के साथ किया गया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।