New Delhi News (25 December 2025): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रिसमस के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस पावन पर्व पर शांति, दया और उम्मीद की कामना करते हुए समाज में मेलजोल और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि ईसा मसीह की शिक्षाएं प्रेम, सेवा और आपसी सम्मान के मूल्यों को आगे बढ़ाती हैं, जो एक सशक्त और समावेशी समाज के निर्माण के लिए बेहद जरूरी हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा, “सभी को शांति, दया और उम्मीद से भरे क्रिसमस की शुभकामनाएं। ईसा मसीह की शिक्षाएं हमारे समाज में मेलजोल को मजबूत करें।” उन्होंने यह भी कहा कि यीशु मसीह के जीवन और उपदेश मानवता को एक-दूसरे के करीब लाने का मार्ग दिखाते हैं। प्रधानमंत्री के संदेश में सामाजिक सद्भाव, करुणा और सेवा भाव को अपनाने पर विशेष जोर दिया गया।
क्रिसमस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित ‘द कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन’ में आयोजित क्रिसमस की सुबह की प्रार्थना सभा में भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रार्थना सभा में प्रेम, शांति और दया का शाश्वत संदेश झलकता है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि क्रिसमस की भावना हमारे समाज में सद्भावना और आपसी सौहार्द को और मजबूत करे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।