नन्हक फाउंडेशन के बेगिनिंग मिशन एजुकेशन सेंटर में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बच्चों संग खुशियों का उत्सव

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (25/12/2025): क्रिसमस की पूर्व संध्या पर 24 दिसंबर 2025 को नन्हक फाउंडेशन की ओर से सेक्टर एटा-1, ग्रेटर नोएडा स्थित बेगिनिंग मिशन एजुकेशन सेंटर में बच्चों के लिए विशेष क्रिसमस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सैंटा क्लॉज के आगमन के साथ हुई, जिसे देखकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा परिसर खुशियों से गूंज उठा।

सैंटा क्लॉज ने बच्चों के बीच टॉफी, बिस्कुट और अन्य उपहार बांटे। इसके साथ ही ठंड को देखते हुए सैंटा के रूप में मौजूद आयोजक ने बच्चों को गर्म स्वेटर भी वितरित किए, जिससे बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और खुशी साफ झलकती रही।

इस अवसर पर बच्चों के लिए पार्टी का आयोजन सीमा सक्सेना की ओर से किया गया। उन्होंने स्वयं सैंटा बनकर बच्चों को अपने हाथों से खिलाया और उनके साथ खेलते–मुस्कराते हुए समय बिताया। कार्यक्रम का संचालन पूरी तरह बच्चों द्वारा किया गया, जहां उन्होंने अपनी पसंद के गीतों और प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्सव को और भी रंगीन बना दिया।

जिंगल बेल की धुन पर बच्चों ने जमकर नृत्य किया और सामूहिक रूप से गीत गाकर क्रिसमस का उत्सव मनाया। साथ ही बच्चों और उपस्थित लोगों ने वर्ष 2025 को विदाई देते हुए नववर्ष के लिए शुभकामनाएं दीं और सभी के लिए खुशहाली, स्वास्थ्य और सफलता की कामना की।

कार्यक्रम में एस.पी. गर्ग, मनीषा, सत्येंद्र सिंह, पूनम, सीमा सक्सेना, साधना सिंह सहित लगभग 65 बच्चे और उनके अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे बच्चों के लिए यादगार बताया। नन्हक फाउंडेशन की फाउंडर प्रेसिडेंट साधना सिंह ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था आगे भी समाज के जरूरतमंद बच्चों के लिए इसी तरह के रचनात्मक और सेवा आधारित कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।