अरविंद केजरीवाल पर अन्ना हजारे का बड़ा बयान : “पैसे के नशे में डूब गए है केजरीवाल
टेन न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली (13 जनवरी 2024): जैसे-जैसे दिल्ली चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, राजनीतिक गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। इसी बीच समाजसेवी अन्ना हजारे ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल पैसे के नशे में डूब चुके हैं और अपने आदर्शों से भटक गए हैं।
अन्ना हजारे ने कहा, “जब अरविंद मेरे साथ था, मैंने उसे हमेशा चरित्र, आचरण और विचारों को शुद्ध रखने की सलाह दी। शुरू में उसने बहुत अच्छा काम किया, लेकिन धीरे-धीरे पैसे और शराब के नशे में डूब गया। यही कारण है कि हम अलग हो गए।”
उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे वोट डालते समय इस बात का ध्यान रखें कि वे किसी त्यागी, निष्कलंक और समाज के लिए कार्य करने वाले व्यक्ति को ही अपना जनप्रतिनिधि चुनें।
अन्ना हजारे के इस बयान ने चुनावी माहौल को और गर्मा दिया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि अरविंद केजरीवाल या उनकी पार्टी इस पर क्या प्रतिक्रिया देती है। मतदाताओं के सामने एक बार फिर यह चुनौती है कि वे अपने विवेक का इस्तेमाल करते हुए सही उम्मीदवार का चयन करें।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।