डीएनडी फ्लाईओवर पर भयंकर सड़क हादसा!, कई लोग घायल

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (13 जनवरी 2025): शनिवार रात करीब 10 बजे डीएनडी फ्लाईओवर पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो गाड़ियां आपस में जोरदार तरीके से टकरा गई। इस दुर्घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक स्कॉर्पियो गाड़ी इलेक्ट्रिक टाटा वाहन के ऊपर चढ़ गई।

हादसे के तुरंत बाद डीएनडी फ्लाईओवर पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि स्कॉर्पियो गाड़ी पूरी तरह से टाटा वाहन के ऊपर चढ़ी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि हादसे का कारण क्या था।

फिलहाल, घायलों का इलाज जारी है, और ट्रैफिक को फिर से सुचारू कर दिया गया है। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के उपायों को बढ़ाने की मांग की है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।