Greater Noida News (24/12/2025): यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (Yamuna Authority ) ने 39 औद्योगिक भूखंडों (Industrial Plots) का आवंटन रद्द (Allotment Cancelled) कर दिया है। ये भूखंड उन लोगों को दिए गए थे जिन्होंने तय समय में लीज डीड (पट्टा विलेख) नहीं कराई।
यह फैसला अपर मुख्य सचिव, औद्योगिक विकास की अध्यक्षता में 21 नवंबर 2025 को हुई बैठक के बाद लिया गया। बैठक में ऐसे 366 आवंटियों को अंतिम मौका देने का निर्णय किया गया था। इसके तहत 24 नवंबर 2025 को अखबारों में क्यूआर कोड के साथ सूचना प्रकाशित की गई और YEIDA की वेबसाइट पर भी डाली गई।
YEIDA ने बताया कि वर्ष 2020 के बाद से लगातार औद्योगिक भूखंडों के आवंटियों (Allottees) को चेकलिस्ट दी जा रही है। नियमों के अनुसार, चेकलिस्ट मिलने के 60 दिनों के भीतर लीज डीड कराना जरूरी होता है। इसके बाद चार साल के अंदर फैक्ट्री या इकाई लगाकर उत्पादन शुरू करना होता है।
प्राधिकरण ने कई बार नोटिस भेजकर लीज डीड कराने को कहा, लेकिन कुछ आवंटियों ने न तो लीज डीड कराई और न ही नोटिस का सही जवाब दिया। ऐसे में YEIDA ने कार्रवाई करते हुए 39 भूखंडों का आवंटन रद्द कर दिया।
ये भूखंड सेक्टर 29, 32 और 33 में स्थित हैं, जिन्हें पहले अलग-अलग योजनाओं के तहत आवंटित किया गया था।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।