Greater Noida News (24 दिसंबर 2025): भारत रत्न स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री, के जन्मदिवस के अवसर पर मंगलवार को “किसान सम्मान दिवस” के तहत कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) छोलस, दादरी में भव्य किसान मेले का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन (आत्मा) योजना के अंतर्गत संपन्न हुआ, जिसमें किसानों को प्रशिक्षण, तकनीकी जानकारी और सम्मान प्रदान किया गया।
उप कृषि निदेशक राजीव कुमार ने बताया कि किसान मेले का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (भू-अधि.) बच्चू सिंह और ब्लॉक प्रमुख दादरी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कृषि एवं संबद्ध विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, वैज्ञानिक और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
मेले में उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, अग्रणी बैंक प्रबंधक, जिला उद्यान अधिकारी, मत्स्य निरीक्षक, डायरेक्टर RECTI तथा प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र छोलस सहित केंद्र के सभी कृषि वैज्ञानिक मौजूद रहे। बड़ी संख्या में किसानों ने कार्यक्रम में भाग लेकर योजनाओं और तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य किसानों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं, नवाचारों और उन्नत कृषि पद्धतियों से अवगत कराना रहा। आत्मा योजना के अंतर्गत जनपद स्तरीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें आधुनिक खेती, पशुपालन, उद्यान और मत्स्य पालन से जुड़ी उपयोगी जानकारियां दी गईं।

मेले के दौरान कृषि, पशुपालन, उद्यान और मत्स्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कृषि विभाग से 11 किसानों को, जबकि पशुपालन, उद्यान और मत्स्य विभाग से 9-9 किसानों को उनके सराहनीय योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर जिला प्रशासन और कृषि विभाग की ओर से सभी अतिथियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और किसानों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। यह किसान मेला किसानों के लिए सूचनापरक, प्रेरणादायक और लाभकारी साबित हुआ, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और तकनीकी रूप से सशक्त बनने का मार्गदर्शन मिला।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।