गौतमबुद्ध नगर में क्रिसमस पर्व को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Gautam Buddha Nagar News (24/12/2025): क्रिसमस पर्व (Christmas) के अवसर पर 25 दिसंबर 2025 को कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर के विभिन्न प्रमुख बाजारों, मॉल और चर्च क्षेत्रों में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस गौतमबुद्ध नगर द्वारा विशेष यातायात निर्देशिका (Traffic Directory) जारी की गई है।

यातायात पुलिस (Traffic Police) के अनुसार सेक्टर-18 नोएडा, अट्टा मार्केट, जीआईपी मॉल, गार्डन गैलेरिया मॉल, डीएलएफ मॉल, लॉजिक्स मॉल, स्पाइस मॉल (मोदी मॉल), गौर मॉल, स्पेक्ट्रम मॉल, स्टार्लिंग मॉल, ग्रैंड वेनिस मॉल सहित विभिन्न चर्चों के आसपास यातायात दबाव बढ़ सकता है।

सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बढ़ते वायु प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि क्रिसमस पर्व के दौरान सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक उपयोग करें। निजी वाहन से आने वाले नागरिक अपने वाहन सार्वजनिक मार्गों पर पार्क न करें और केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही प्रयोग करें।

वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को सलाह दी है कि संभावित जाम और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

हेल्पलाइन जारी

यातायात से जुड़ी किसी भी असुविधा या सहायता के लिए नागरिक यातायात हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं।

यातायात पुलिस गौतमबुद्ध नगर ने सभी नागरिकों से संयम, सहयोग और यातायात नियमों के पालन की अपील की है, ताकि क्रिसमस पर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से मनाया जा सके।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।