जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने गौतमबुद्ध नगर के किसानों का मुद्दा विधानसभा में उठाया
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Gautam Buddha Nagar News (23/12/2025): जनपद गौतमबुद्ध नगर के किसानों (Farmer Issue) का मुद्दा उत्तर प्रदेश विधानसभा में एक बार फिर गूंजा। जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने देर रात उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदन में किसानों से जुड़े एक अत्यंत गंभीर एवं जनहित के मुद्दे को पूरी मजबूती के साथ उठाया। साथ ही जेवर विधायक ने देर रात प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) से उनके कालिदास मार्ग पर मिलकर अधिकारियों द्वारा किसानों की समस्याओं को गंभीरता से न लेने और अब तक समस्याओं का निराकरण न कर पाने के कारणों पर भी विस्तृत चर्चा की।
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह (Jewar MLA Dhirendra Singh) ने देर रात विधानसभा में किसानों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आज प्रदेश के किसान जिन समस्याओं से जूझ रहे हैं और सड़कों पर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर हैं, उसकी वजह तत्कालीन सरकारों की गलत नीतियां और किसान-विरोधी निर्णय रहे हैं।
विधायक धीरेन्द्र सिंह ने सदन में कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों की नीतियों के कारण किसानों को समय पर न्याय नहीं मिला, जिससे उनकी समस्याएं लगातार बढ़ती चली गईं और आज किसान आंदोलनरत हैं। आगे जेवर विधायक ने स्पष्ट किया कि किसानों का सड़कों पर उतरना किसी एक दिन की समस्या नहीं, बल्कि वर्षों से चली आ रही गलत नीतियों की विफलताओं का परिणाम है।
विधायक धीरेन्द्र सिंह ने सदन के माध्यम से प्रदेश सरकार से आग्रह करते हुए कहा कि भले ही समस्याएं पूर्ववर्ती सरकारों की देन हों, लेकिन आज धरना दे रहे किसानों की पीड़ा का समाधान निकालना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने सरकार से अपेक्षा की कि किसानों की समस्याओं का संवेदनशीलता, गंभीरता और प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए, जिससे अन्नदाता को न्याय मिल सके।
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह द्वारा गौतमबुद्ध नगर के किसानों के मुद्दे को विधानसभा सदन में उठाने के बाद किसानों में अपनी समस्याओं के समाधान के प्रति एक नई उम्मीद जगी है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।