New Delhi News (23 December 2025): दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह (Prof Yogesh Singh) को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) के अध्यक्ष पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। शिक्षा मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी पत्र के अनुसार, यह नियुक्ति AICTE के नियमित अध्यक्ष की नियुक्ति होने तक या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। उल्लेखनीय है कि AICTE के वर्तमान अध्यक्ष प्रोफेसर टी.जी. सीताराम का कार्यकाल 20 दिसंबर 2025 को पूरा हो चुका है।
प्रोफेसर योगेश सिंह एक अनुभवी और प्रतिष्ठित शिक्षाविद् माने जाते हैं। वे अक्टूबर 2021 से दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले वे नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (NCTE) के चेयरपर्सन भी रह चुके हैं। अगस्त 2023 में उन्हें स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया था।
उनके प्रशासनिक और शैक्षणिक अनुभव की बात करें तो प्रोफेसर योगेश सिंह 2015 से 2021 तक दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कुलपति रहे। वर्ष 2014 से 2017 तक वे नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दिल्ली के निदेशक रहे, जबकि 2011 से 2014 तक उन्होंने महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय, बड़ौदा (गुजरात) के कुलपति के रूप में जिम्मेदारी निभाई।
प्रोफेसर योगेश सिंह ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कुरुक्षेत्र से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में पीएचडी की डिग्री प्राप्त की है। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण, नवाचार और शोध के लिए उनका उत्कृष्ट ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। शिक्षा जगत में उनके व्यापक अनुभव को देखते हुए AICTE अध्यक्ष के अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी को अहम माना जा रहा है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।