उत्तराखंड महाकौथिग के दूसरे दिन लोकगीतों की गूंज, विवेक नौटियाल–राकेश खनवाल–दीपा नागरकोटी ने बांधा समां

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (20/12/2025): नोएडा स्टेडियम में आयोजित 15वें उत्तराखंड महाकौथिग 2025 के दूसरे दिन प्रवासी उत्तराखंडियों की जबरदस्त मौजूदगी देखने को मिली। सुबह से लेकर देर शाम तक चले कार्यक्रमों में साहित्य, संस्कृति और संगीत का ऐसा संगम देखने को मिला, जिसने पूरे परिसर को उत्तराखंड की लोक परंपराओं से सराबोर कर दिया।

महाकौथिग के दूसरे दिन का शुभारंभ सुबह के सत्र में कवि सम्मेलन के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीआईजी (लॉ एंड ऑर्डर) गौतमबुद्ध नगर राजीव नारायण मिश्र ने रिबन काटकर और दीप प्रज्ज्वलन कर सत्र का उद्घाटन किया। उन्होंने उत्तराखंड महाकौथिग को लोक संस्कृति के संरक्षण और प्रचार का प्रभावी मंच बताते हुए आयोजकों की सराहना की। इसके बाद उत्तराखंड के प्रतिष्ठित कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

शाम के सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने महाकौथिग को उत्सव का रूप दे दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने महाकौथिग टीम की खुलकर प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस भव्यता और समर्पण के साथ उत्तराखंड की लोककला और लोकसंस्कृति को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रस्तुत किया जा रहा है, वह सराहनीय है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नोएडा स्टेडियम में उमड़ी उत्तराखंड मूल के लोगों की भारी भीड़ को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो वे स्वयं देवभूमि उत्तराखंड में ही उपस्थित हों।

शाम के सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोक गायक विवेक नौटियाल, राकेश खनवाल और लोक गायिका दीपा नागरकोटी ने अपने लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति दी। उनके गीतों पर दर्शक देर रात तक झूमते नजर आए और पूरा परिसर लोकसंगीत की धुनों से गूंज उठा।

कार्यक्रम में गौतमबुद्ध नगर के सांसद महेश शर्मा और दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने महाकौथिग को उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने वाला महत्वपूर्ण आयोजन बताया।

महाकौथिग में पहाड़ी उत्पादों, पारंपरिक आभूषणों, वस्त्रों और स्थानीय हस्तशिल्प के साथ-साथ पहाड़ी व्यंजनों के लगभग 180 स्टाल लगाए गए हैं। दूसरे दिन बड़ी संख्या में लोगों ने यहां खरीदारी की और उत्तराखंड के पारंपरिक स्वाद का आनंद लिया। इस अवसर पर महाकौथिग के मुख्य संयोजक राजेन्द्र चौहान, संस्थापक कल्पना चौहान, चेयरमैन आदित्य घिल्डियाल, अध्यक्ष हरीश असवाल, संयोजिका इंद्रा चौधरी सहित पूरी आयोजन टीम मौजूद रही। आयोजकों ने बताया कि आने वाले दिनों में भी महाकौथिग में संस्कृति, संगीत और परंपरा से जुड़े कई आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।