दिल्ली में बुनियादी ढांचे पर सरकार का फोकस, PWD मंत्री ने सड़कों का किया निरीक्षण
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (20 December 2025): लोक निर्माण विभाग (PWD) के मंत्री प्रवेश सिंह वर्मा ने शनिवार को कहा कि दिल्ली सरकार सत्ता में आने के बाद से राजधानी में बेहतर बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य लोगों को अच्छी और सुरक्षित सड़कें उपलब्ध कराना है, जिसके लिए हर स्तर पर योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है।
दिल्ली सरकार की ‘गवर्नमेंट ऑन व्हील्स’ पहल के तहत मंत्री प्रवेश वर्मा ने सराय काले खान, आश्रम, लाजपत नगर, मूलचंद और आईआईटी-दिल्ली के आसपास की प्रमुख सड़कों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता, ट्रैफिक स्थिति और आम लोगों को हो रही दिक्कतों का जायजा लिया।
मंत्री वर्मा ने कहा कि सरकार अच्छी सड़कें बनाने के लिए लगातार निविदाएं जारी कर रही है और काम की गति को तेज किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह के निरीक्षण का उद्देश्य निर्माण कार्यों में किसी भी तरह की अनियमितता का समय रहते पता लगाना है, ताकि सुधारात्मक कदम तुरंत उठाए जा सकें।
प्रवेश वर्मा ने कहा कि कार्यालयों में बैठकर मिलने वाली रिपोर्ट और जमीनी हकीकत में अक्सर फर्क होता है, जिसे समझने के लिए मौके पर जाकर निरीक्षण जरूरी है। उन्होंने बताया कि राजधानी में अवसंरचना कार्यों की नियमित समीक्षा के लिए इस साल ‘गवर्नमेंट ऑन व्हील्स’ पहल शुरू की गई है, ताकि विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।