National News (20 December 2025): भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। यह टूर्नामेंट अगले साल भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। चयनकर्ताओं ने टीम में बड़े बदलाव से बचते हुए लगभग उसी कोर ग्रुप को बरकरार रखा है, जिसने हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की T20 सीरीज 3-1 से जीती थी।
टीम की कमान एक बार फिर सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है, जबकि अक्षर पटेल को नया उपकप्तान बनाया गया है। चयन में सबसे बड़ा बदलाव शुभमन गिल और जितेश शर्मा को टीम से बाहर किए जाने के रूप में सामने आया है। वहीं, ईशान किशन और रिंकू सिंह की टीम में वापसी हुई है। चुनी गई टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलन नजर आता है, जिसमें जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या और कुलदीप यादव जैसे सीनियर खिलाड़ी शामिल हैं।
T20 वर्ल्ड कप 2026 में पहली बार 20 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप A में भारत के साथ पाकिस्तान, अमेरिका, नामीबिया और नीदरलैंड को रखा गया है। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक खेला जाएगा। यही भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 21 जनवरी से शुरू होने वाली पांच मैचों की घरेलू T20 सीरीज में भी मैदान पर उतरेगी।
टी20 के इस सीरीज के भारतीय टीम के अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, रिंकू सिंह, ईशान किशन शामिल है।
गौरतलब है कि 2026 की यह टीम 2024 में T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम से काफी अलग है। वर्ल्ड चैंपियन टीम के तीन दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा T20 फॉर्मेट को अलविदा कह चुके हैं। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल भी इस बार की टीम का हिस्सा नहीं हैं, जिससे साफ है कि टीम इंडिया नए दौर में नए चेहरों के साथ उतरने जा रही है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।