क्या बांग्लादेशी और रोहिंग्या तय करेंगे कि भारत के प्रधानमंत्री, सांसद और विधायक कौन बने : डॉ महेश शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Noida News (20 December 2025): उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक कला और हस्तशिल्प को समर्पित “उत्तराखंड महाकौथिग” के 15वें संस्करण का भव्य शुभारंभ नोएडा स्टेडियम में हुआ। 19 से 25 दिसंबर 2025 तक चलने वाले इस सात दिवसीय महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि डीआईजी गौतमबुद्ध नगर अजय कुमार पांडेय ने रिबन काटकर किया। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई, जिसमें महाकौथिग के मुख्य संयोजक राजेंद्र चौहान, चेयरमैन आदित्य घिल्डियाल और अध्यक्ष हरीश असवाल मौजूद रहे।
इसी कड़ी में शनिवार को कार्यक्रम में गौतमबुद्ध नगर से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने मंच से संबोधित करते हुए उत्तराखंड के विकास और बदलते स्वरूप का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि एक समय कहा जाता था कि “उत्तराखंड का पानी और उत्तराखंड की जवानी उत्तराखंड के काम नहीं आती”, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब हालात बदल चुके हैं। आज उत्तराखंड का जवान ही राज्य को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का काम कर रहा है।
डॉ. महेश शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तराखंड का भविष्य तेजी से बदल रहा है। चारधाम यात्रा, पर्यटन विकास और सांस्कृतिक पहचान को मजबूती मिलने से राज्य आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने समान नागरिक संहिता लागू करने जैसे फैसलों को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि ऐसे साहसिक कदमों से पूरे देश में उत्तराखंड का सम्मान बढ़ा है और यह पहला राज्य है जिसने समान नागरिक संहिता को आजादी के बाद लागू किया।
उन्होंने जंगलों में अवैध कब्जों और मज़ारों को हटाने के फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि इसके लिए मजबूत इच्छाशक्ति और साहस की जरूरत होती है। डॉ. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वह राजनीतिक इच्छाशक्ति दिखाई, जिसकी कल्पना पहले आसान नहीं थी। इन फैसलों को जमीन पर उतारना आसान नहीं था, लेकिन सरकार ने इसे सफलतापूर्वक लागू किया।
अपने संबोधन के दौरान डॉ. महेश शर्मा ने अवैध घुसपैठ और मताधिकार को लेकर बड़ा सवाल उठाया तथा जारी SIR प्रक्रिया को सही ठहराया। उन्होंने कहा कि “क्या बांग्लादेशी और रोहिंग्या यह तय करेंगे कि भारत का प्रधानमंत्री, सांसद या विधायक कौन बने?” उन्होंने जोर देते हुए कहा कि लोकतंत्र में केवल सही और वैध मतदाता का ही अधिकार होना चाहिए, ताकि देश और प्रदेश का भविष्य देश के नागरिक ही तय करें।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।