दिल्ली एयरपोर्ट पर छाया घना कोहरा, कम विजिबिलिटी के कारण 129 फ्लाइट हुई रद्द

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (20 December 2025): राजधानी दिल्ली में कोहरे और प्रदूषण ने एक साथ कहर बरपाया है। सर्दी बढ़ते ही सुबह के समय कई इलाकों में घना कोहरा छा गया, जिससे विजिबिलिटी बेहद कम हो गई। हालात इतने खराब रहे कि सड़कों के साथ-साथ हवाई यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ। मौसम की इस मार का सबसे ज्यादा असर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर देखने को मिला।

कोहरे के चलते सुरक्षा कारणों से IGI एयरपोर्ट पर कुल 129 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं। इनमें 66 आने वाली (अराइवल) और 63 जाने वाली (डिपार्चर) उड़ानें शामिल हैं। इसके अलावा कई फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया, जबकि अनेक उड़ानें देरी से संचालित हो रही हैं। अचानक बड़ी संख्या में फ्लाइट्स रद्द होने से हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा और एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी जैसे हालात बन गए।

वहीं दूसरी ओर दिल्ली की हवा भी गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। प्रदूषण के बढ़ते स्तर और घने कोहरे के कारण लोगों को आंखों में जलन, सांस लेने में दिक्कत और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो रही हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक कोहरा बने रहने की संभावना जताई है, जबकि प्रशासन ने यात्रियों से फ्लाइट की स्थिति पहले जांचने और सतर्क रहने की अपील की है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।