दिल्ली में छाया घना कोहरा, AQI भी 400 पार पर बरकरार

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (20 December 2025): राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। शनिवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार दर्ज किया गया, जिससे हवा ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है। घने कोहरे और जहरीले स्मॉग की मोटी परत के कारण सुबह के समय कई इलाकों में विजिबिलिटी लगभग शून्य रही। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए और लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि शनिवार को पूरे दिन दिल्ली में घना कोहरा छाया रह सकता है। ठंडी हवाओं की कमी और नमी के चलते प्रदूषक तत्व वातावरण में फंसे हुए हैं, जिससे हालात और बिगड़ गए हैं। अक्षरधाम, आनंद विहार और सराय काले खान जैसे इलाकों में घना कोहरा और स्मॉग सबसे अधिक देखा गया।

बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन (CAQM) ने दिल्ली-एनसीआर में GRAP स्टेज-IV के तहत सभी कड़े उपाय लागू कर दिए हैं। प्रशासन ने BS-6 मानक से नीचे वाले गैर-दिल्ली निजी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है और ‘नो PUC, नो फ्यूल’ नियम को सख्ती से लागू किया जा रहा है। बीते 24 घंटों में नियमों के उल्लंघन पर 11,776 से अधिक वाहनों के चालान काटे गए हैं।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के 40 निगरानी केंद्रों में से 11 केंद्रों पर AQI ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया। आनंद विहार में सबसे खराब स्थिति रही, जहां AQI 430 तक पहुंच गया। इसके अलावा सराय काले खान में 428, अक्षरधाम में 420, आईटीओ में 429 और अशोक विहार में 407 AQI दर्ज किया गया, जो राजधानी के प्रमुख प्रदूषण हॉटस्पॉट बने हुए हैं।

सरकार द्वारा उठाए गए सख्त कदमों का असर PUC प्रमाणपत्रों की संख्या में भी दिख रहा है। 17 और 18 दिसंबर को मिलाकर दिल्ली में 60 हजार से अधिक PUC जारी किए गए। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि प्रवर्तन, धूल नियंत्रण, अपशिष्ट प्रबंधन और वाहन नियमन जैसी बहु-क्षेत्रीय रणनीति से स्थिति सुधारने की कोशिश जारी है। सरकार को उम्मीद है कि जनभागीदारी से आने वाले दिनों में प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकेगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।