GREATER NOIDA News (19/12/2025): ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सक्का गांव के समीप एक रजवाहे में अज्ञात युवती का शव मिला। ग्रामीणों ने पुल के नीचे रजवाहे में फंसा शव देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दनकौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकलवाया।
पुलिस ने मौके पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरा और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का अनुमान है कि युवती की उम्र करीब 25 वर्ष के आसपास है। उसके पहनावे और आभूषणों के आधार पर यह आशंका जताई जा रही है कि वह विवाहित हो सकती है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार शव की स्थिति से यह प्रतीत होता है कि मौत करीब 8 से 10 दिन पहले हुई होगी। लंबे समय तक पानी में रहने के कारण शव क्षतिग्रस्त अवस्था में मिला, जिससे पहचान में भी कठिनाई आ रही है। फिलहाल पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों की जांच कर रही है और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि मृतका की शिनाख्त हो सके।
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवती की मौत दुर्घटना का परिणाम है या इसके पीछे कोई आपराधिक घटना है। रजवाहे और उसके आसपास के इलाकों का बारीकी से निरीक्षण किया गया है तथा हर संभावित पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। तब तक मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच जारी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी इस युवती के बारे में कोई जानकारी हो, तो वह तुरंत दनकौर पुलिस से संपर्क करे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।