ग्रेटर नोएडा (3 दिसंबर 2024): ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के देवला गांव में एक 19 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका का नाम कुमारी अंजलि बताया गया है, जो बीबीए की छात्रा थी और बलिया जिले की रहने वाली थी। वह देवला गांव में अपने दोस्त संतोष के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी।
सोमवार को अंजलि का शव उसके कमरे में मिला, जिसके बाद से संतोष फरार है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतका के परिवार को सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा।
पुलिस ने बताया कि अंजलि और संतोष के बीच क्या विवाद या घटनाएं हुईं है, इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में कई संदिग्ध पहलू सामने आए हैं। संतोष को तलाशने के लिए पुलिस ने टीम गठित की है। फिलहाल, परिजनों की शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।।
टिप्पणियाँ बंद हैं।