फोनरवा की नव- नियुक्त कार्यकारिणी ने नोएडा विधायक से की मुलाकात, विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (16 December 2025): फेडरेशन ऑफ नोएडा रेसिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) की नव-नियुक्त कार्यकारिणी के सदस्यों ने नोएडा के विधायक पंकज सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने नोएडा शहर की विभिन्न जनसमस्याओं से उन्हें अवगत कराते हुए उनके शीघ्र समाधान का निवेदन किया।

इस अवसर पर फोनरवा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने बताया कि विधायक पंकज सिंह के निर्देश पर नोएडा प्राधिकरण द्वारा आरडब्ल्यूए के साथ बैठक तो की गई, परंतु अभी भी आरडब्ल्यूए से संबंधित अनेक कार्य लंबित हैं। इन कार्यों के पूर्ण न होने के कारण नोएडा का समग्र विकास प्रभावित हो रहा है।

फोनरवा के महासचिव के.के. जैन ने कहा कि नोएडा के विभिन्न सेक्टरों को आपस में जोड़ने के लिए इलेक्ट्रिक बसों की तत्काल आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि नोएडा में चहुंमुखी विकास के साथ नए सेक्टरों का विस्तार हुआ है, जिसके कारण पुराने और नए सेक्टरों के बीच 10 से 20 किलोमीटर तक की दूरी हो गई है। उचित सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था के अभाव में निवासियों को एक सेक्टर से दूसरे सेक्टर तक आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बेहतर कनेक्टिविटी के लिए सिटी बस सेवा के अंतर्गत इलेक्ट्रिक बसों का संचालन अत्यंत आवश्यक है।

विधायक पंकज सिंह ने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही आरडब्ल्यूए और नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि आरडब्ल्यूए द्वारा निवासियों के हित में उठाई गई सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

इस अवसर पर फोनरवा द्वारा नोएडा विधायक पंकज सिंह को 21 दिसंबर को आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया गया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, महासचिव के.के. जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कुमार भाटी, अशोक कुमार मिश्रा, देवेंद्र सिंह, उमाशंकर शर्मा, प्रदीप वोहरा, लाट साहब लोहिया (एडवोकेट), संजय चौहान, श्याम सिंह यादव, विनोद शर्मा, जी.एस. सचदेवा, ओमवीर बंसल, कोशिंदर यादव, राजेश सिंह,अनुज गुप्ता, अनीता, भूषण शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।