गढ़ी आजमपुर में 10 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद कुएं से सुरक्षित निकाला गया गोवंश

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (16/12/2025): ग्रेटर नोएडा के गढ़ी आजमपुर गांव में मंगलवार को एक गोवंश जंगल क्षेत्र में स्थित संकरे और गहरे कुएं में गिर गया, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। घंटों तक कुएं में फंसे रहने के कारण गोवंश की जान पर संकट मंडराने लगा। सूचना मिलते ही गौ रक्षकों की टीम मौके पर पहुंची और चुनौतीपूर्ण हालात में करीब 10 घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद गोवंश को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

बताया गया कि मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने कुएं से गोवंश की आवाजें सुनीं, जिसके बाद तत्काल गौ रक्षकों को सूचना दी गई। त्रिलोक नगर के नेतृत्व में टीम बिना देरी किए घटनास्थल पर पहुंची। कुएं की गहराई और संकरी बनावट के कारण बचाव कार्य बेहद जोखिमभरा था, लेकिन टीम ने सूझबूझ, धैर्य और तकनीकी समझ का परिचय देते हुए रस्सियों व अन्य उपकरणों की मदद से रेस्क्यू को अंजाम दिया।

रेस्क्यू के दौरान सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया ताकि गोवंश को किसी प्रकार की अतिरिक्त चोट न पहुंचे। सफलतापूर्वक बाहर निकालने के बाद गोवंश को प्राथमिक उपचार दिया गया। उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

गौ रक्षक त्रिलोक नगर का कहना है कि उनकी टीम का उद्देश्य संकट में फंसे गोवंश की सेवा और संरक्षण करना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के मानवीय और संवेदनशील कार्य पूरी निष्ठा से जारी रहेंगे। इस अभियान में हनी भाटी, सोनू गौड़, दीपांशु शर्मा, संजय भाटी, अनूज सहित कई गौ रक्षक सक्रिय रूप से शामिल रहे। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर मौजूद रहे और पूरे रेस्क्यू के दौरान सहयोग करते रहे। गोवंश के सुरक्षित बाहर निकलने पर ग्रामीणों ने गौ रक्षकों के साहस और समर्पण की खुले दिल से प्रशंसा की।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।