भाजपा संगठन पर्व के तहत जिला कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचन का सीधा प्रसारण, कार्यकर्ताओं में उत्साह
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (15/12/2025): भारतीय जनता पार्टी के ‘संगठन पर्व’ कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार, 14 दिसंबर 2025 को लखनऊ से आयोजित प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के निर्वाचन समारोह का सीधा प्रसारण गौतमबुद्ध नगर भाजपा के जिला कार्यालय, अंसल हाउसिंग, तिलपता चौक पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से देखा गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान जैसे ही पंकज चौधरी के भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने की घोषणा हुई, जिला कार्यालय पर मौजूद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने तालियों के साथ इस उपलब्धि का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने इसे पार्टी संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
जिला कार्यालय पर आयोजित इस सामूहिक प्रसारण कार्यक्रम में संगठनात्मक एकता और अनुशासन का प्रभावी संदेश देखने को मिला। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में हो रहे निर्वाचन कार्यक्रम को गंभीरता और उत्साह के साथ सुना तथा संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नागर, जिला महामंत्री धर्मेंद्र कोरी, मनोज गर्ग, मीडिया प्रभारी करमवीर आर्य, सत्यपाल शर्मा, अमित पंडित, गुरुदेव भाटी, चंद्रमणि भारद्वाज, विजय रावल, सुशील भाटी एडवोकेट, लोकेश त्यागी, वीरेंद्र भाटी, सुशील भाटी, अश्विनी गोयल, संगीता तिवारी, सुजाता सिंह, पूजा सिंह गंगनिया, अलका तिवारी, अजीत मुखिया, संजीव भाटी, पुलकित मित्तल सहित जिला इकाई, विभिन्न मोर्चों, प्रकोष्ठों एवं मंडलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में वक्ताओं ने कहा कि नए प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा आगामी समय में संगठन पर्व के माध्यम से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और दिशा प्राप्त होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में जनसेवा और संगठन विस्तार के अपने संकल्प को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।