Lionel Messi दिल्ली में, अरुण जेटली स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक डायवर्जन लागू
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (15 December 2025): अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी आज दिल्ली में हैं। उनके भारत दौरे को ‘GOAT इंडिया टूर 2025’ नाम दिया गया है। कोलकाता और हैदराबाद के बाद मेस्सी दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्थित अरुण जेटली स्टेडियम में फैंस से मुलाकात करेंगे। इस बड़े आयोजन को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, ताकि कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
मेस्सी के कार्यक्रम के चलते राजधानी की कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। जेएलएन मार्ग पर राजघाट से दिल्ली गेट होते हुए कमला मार्केट राउंडअबाउट तक, आसफ अली रोड पर तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट तक और बहादुरशाह ज़फर मार्ग पर दिल्ली गेट से आईटीओ/रामचरण अग्रवाल चौक तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। इन इलाकों में आम वाहनों की आवाजाही सीमित रहेगी और पुलिस बल तैनात रहेगा।
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, भारी वाहनों की एंट्री दरीयागंज से बहादुरशाह ज़फर मार्ग और गुरु नानक चौक से आसफ अली रोड की ओर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। लोगों से अपील की गई है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और अनावश्यक रूप से इन सड़कों पर जाने से बचें। ऐप आधारित टैक्सी सेवाओं के लिए एमए मेडिकल कॉलेज (गेट-2) और राजघाट चौक को पिक-ड्रॉप पॉइंट के रूप में तय किया गया है।
अरुण जेटली स्टेडियम में एंट्री और पार्किंग को लेकर भी विशेष व्यवस्था की गई है। गेट 1 से 8 और गेट 16 से 18 में प्रवेश बहादुरशाह ज़फर मार्ग से होगा, जबकि गेट 10 से 15 में एंट्री जेएलएन मार्ग से दी जाएगी। पार्किंग के लिए माता सुंदरी रोड, राजघाट पावर हाउस रोड और वेलोड्रोम रोड पर फ्री पार्किंग की सुविधा रहेगी। स्टेडियम के पास केवल लेबल वाले वाहनों को ही पार्किंग की अनुमति होगी, नियम तोड़ने पर वाहन टो किए जाएंगे।
फैंस के लिए भी जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। दो साल या उससे अधिक उम्र के बच्चों के लिए वैध टिकट अनिवार्य होगा। टिकट या QR कोड में किसी भी तरह की छेड़छाड़ पाए जाने पर एंट्री नहीं मिलेगी। स्टेडियम में बैग, शराब, ड्रोन, कैमरा, लैपटॉप, छाता और बैनर जैसी वस्तुएं प्रतिबंधित रहेंगी, जबकि शिशुओं के लिए बेबी फूड और दूध की अनुमति दी गई है। आयोजकों ने फैंस से समय से पहले पहुंचने, डिजिटल टिकट और फोटो आईडी साथ रखने तथा सुरक्षा कर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।