NOIDA News (11/12/2025): नोएडा के सेक्टर-120 स्थित आरजी लग्जरी होम्स परियोजना को आखिरकार ओक्यूपेंसी सर्टिफिकेट (OC) मिल गया है। यह विकास सुप्रीम कोर्ट की प्रत्यक्ष निगरानी में चल रही रिवर्स इनसाल्वेंसी प्रक्रिया की सफल परिणति माना जा रहा है। न्यायालय के दिशा-निर्देशों के तहत इनसाल्वेंसी का पूरा ढांचा बिना विवाद और समन्वित तरीके से आगे बढ़ा, जिसके कारण लंबे समय से अटकी यह परियोजना पुनर्जीवित हो सकी।
रिवर्स इनसाल्वेंसी मॉडल को न्यायिक नवाचार का एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस ढांचे ने कंपनी को तय समयसीमा में निर्माण पूरा करने के लिए एक पारदर्शी, जवाबदेह और सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया। इस प्रक्रिया से न केवल होमबायर्स को राहत मिली बल्कि वित्तीय संस्थानों के हित भी सुरक्षित रहे।
रियल्टी समूह ने पहले भी दिल्ली-NCR में कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक पूरे किए हैं। समूह अब तक दिल्ली के कई प्रमुख क्षेत्रों में 14 से अधिक वाणिज्यिक और रिटेल परियोजनाएं समय पर पूरा कर चुका है। वहीं सेक्टर-120 में स्थित आरजी रेजिडेंसी में करीब 20 लाख वर्ग फीट निर्माण क्षेत्र में 1540 फ्लैट्स का कब्जा दिया जा चुका है।
वर्तमान समय में कंपनी नोएडा और ग्रेटर नोएडा (वेस्ट) में करीब 40 लाख वर्ग फीट के निर्माण कार्य पर काम कर रही है। इसके अलावा समूह जल्द ही दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में नई रेजिडेंशियल और कमर्शियल योजनाएं लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। आरजी लग्जरी होम्स परियोजना को ओसी मिलना न केवल हजारों खरीदारों के लिए राहत लेकर आया है, बल्कि यह भी सिद्ध करता है कि यदि इनसाल्वेंसी प्रक्रिया को समन्वित और पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ाया जाए, तो अटकी परियोजनाओं को समय पर पूरा कर गृहस्वामियों को राहत पहुंचाना संभव है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।