New Delhi News (11 December 2025): राजधानी दिल्ली स्थित ऐतिहासिक भारत मंडपम 12 और 13 दिसंबर को एक अत्यंत भव्य और आध्यात्मिक आयोजन का साक्षी बनेगा। यहाँ योग गुरु बाबा रामदेव और जैन संत अंतर्मना आचार्य प्रसन्न सागर महाराज के सान्निध्य में “अंतर्राष्ट्रीय जनमंगल सम्मेलन” का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन में देश-विदेश से लाखों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है और इसे हाल के वर्षों का सबसे बड़ा आध्यात्मिक-सामाजिक कार्यक्रम माना जा रहा है।
लोक कल्याण की दृष्टि से होगी नई मुहिम की शुरुआत
इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का मुख्य विषय है “लोक कल्याण की सही दृष्टि: उपवास, ध्यान, योग और स्वदेशी विचार”। इसी मंच से एक बड़े वैश्विक जन-आंदोलन “हर महीने एक उपवास” की शुरुआत की जाएगी। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को महीने में एक दिन उपवास रखने के लिए प्रेरित करना है, ताकि शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति और आध्यात्मिक संतुलन का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंच सके।
हर महीने की 7 तारीख को उपवास का संकल्प
महाअभियान के तहत लोगों से अपील की जाएगी कि वे हर महीने की 7 तारीख को सामूहिक उपवास रखें। आयोजकों के अनुसार भारत ही नहीं, बल्कि कई देशों के लाखों लोग पहले ही इस मुहिम से जुड़ चुके हैं। संत प्रसन्न सागर की प्रेरणा से यह विचार जन-आंदोलन के रूप में विकसित हो रहा है, जो समाज में संयम, शांति और स्वास्थ्य के नए अध्याय की शुरुआत कर सकता है।
सम्मलेन में देश की कई हस्तियों की होगी उपस्थिति
कार्यक्रम में कई प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी, जिनमें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, गजेंद्र सिंह शेखावत, भूपेंद्र यादव, तथा दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रमुख हैं। इसके साथ ही दिल्ली के कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह और कपिल मिश्रा, सांसद सुधांशु त्रिवेदी और योगेंद्र चंदोलिया, प्रसिद्ध डॉक्टर एस. के. सरीन, तथा अन्य कई विद्वान समारोह में अपने विचार रखेंगे। पूज्य बागेश्वर सरकार धीरेंद्र शास्त्री जी कार्यक्रम को डिजिटल रूप से संबोधित करेंगे।
योग व तप का ऐतिहासिक संगम बनेगा सम्मेलन
योग गुरु रामदेव और आचार्य प्रसन्न सागर महाराज की संयुक्त उपस्थिति इस आयोजन को विशेष बनाएगी। जहाँ बाबा रामदेव ने योग को वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय बनाया है, वहीं आचार्य प्रसन्न सागर ने 3,500 से अधिक उपवासों और लगातार 557 दिनों तक कठोर उपवास कर तप की अद्वितीय मिसाल पेश की है। अब ये दोनों संत मिलकर मानवता के कल्याण के लिए नई ऊर्जा के साथ इस महाअभियान का सूत्रपात करेंगे, जिसका लक्ष्य है योग, उपवास और तप के माध्यम से समाज में सुख, स्वास्थ्य और सद्भाव का प्रसार करना।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।