NMRC के 3 नए मेट्रो कॉरिडोर के लिए डिटेल्ड डिजाइन तैयार करने की प्रक्रिया कब होगी शुरू | Noida Authority
टेन न्यूज नेटवर्क
NOIDA News (09/12/2025): नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) के तीनों प्रस्तावित मेट्रो रूटों के लिए डिटेल्ड डिजाइन कंसल्टेंसी (DDC) कार्य को गति मिल गई है। आगामी 15 दिनों के भीतर डिजाइन निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इसके लिए कंसल्टेंट कंपनी आयशा को चुना गया है। नोएडा प्राधिकरण द्वारा कंपनी के दस्तावेजों की अंतिम जांच जारी है, जिसके बाद औपचारिक रूप से काम आवंटित कर दिया जाएगा।
प्रस्तावित मेट्रो नेटवर्क में कुल तीन कॉरिडोर शामिल हैं, जिनकी संयुक्त लंबाई 31.595 किलोमीटर है। इन रूटों पर सिविल स्ट्रक्चर, ट्रैक, इलेक्ट्रिकल-मैकेनिकल सिस्टम और लागत का विस्तृत अध्ययन कंसल्टेंट कंपनी करेगी। एनएमआरसी इस कार्य के लिए लगभग 24.21 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी। कंपनी को पांच वर्ष तक इन रूटों से जुड़े सभी तकनीकी कार्यों की जिम्मेदारी दी जाएगी।
1. सेक्टर-51 से नॉलेज पार्क-5 (ग्रेनो वेस्ट रूट) – 17.345 किमी
यह तीनों में सबसे लंबा कॉरिडोर है, जिस पर 11 मेट्रो स्टेशन विकसित किए जाने प्रस्तावित हैं। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की बढ़ती आबादी को देखते हुए यह रूट सबसे अहम माना जा रहा है। फाइल वर्तमान में केंद्र सरकार के पास विचाराधीन है।
2. सेक्टर-142 से बॉटेनिकल गार्डन – 11.56 किमी
इस रूट पर 8 स्टेशन प्रस्तावित हैं। यह नोएडा एक्सप्रेसवे क्षेत्र से बॉटेनिकल गार्डन जैसे प्रमुख इंटरचेंज स्टेशन को जोड़ेगा। एनएमआरसी अधिकारियों के अनुसार इस रूट के लिए सहमति पत्र जल्द जारी होने की उम्मीद है।
3. ग्रेटर नोएडा डिपो से बोड़ाकी – 2.6 किमी
सबसे छोटा यह कॉरिडोर दो स्टेशनों को जोड़ता है और इसके लिए केंद्र से मंजूरी पहले ही मिल चुकी है। रूट पर स्वायल टेस्टिंग का काम जारी है, जिसकी रिपोर्ट डी.डी.सी. टीम को सौंप दी जाएगी।
टोपोग्राफिकल सर्वे पूरा, डिजाइन में शामिल होंगे सर्वे के निष्कर्ष
सेक्टर-142–बॉटेनिकल गार्डन और डिपो–बोड़ाकी रूट के लिए टोपोग्राफिकल सर्वे समाप्त कर लिया गया है। इस सर्वे रिपोर्ट के आधार पर यह तय किया जाएगा कि किन-किन स्थानों पर पिलर और अन्य संरचनाएं स्थापित होंगी। प्रि-बिड मीटिंग भी हो चुकी है जिसमें विभिन्न कंपनियों ने अपने सुझाव दिए थे।
सतत ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए एनएमआरसी ने तीनों रूटों के सभी प्रस्तावित स्टेशनों पर सोलर पैनल लगाने का फैसला किया है। अधिकारी के अनुसार, स्टेशन परिसर में उपयोग होने वाली अधिकांश बिजली इन्हीं पैनलों से उत्पन्न सौर ऊर्जा से पूरी की जाएगी। इससे बिजली खर्च में कमी आएगी और मेट्रो संचालन को पर्यावरण के अनुकूल बनाने में मदद मिलेगी। एनएमआरसी का कहना है कि इन रूटों के विकसित होने से नोएडा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट और यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार होगा। नए कॉरिडोर खासकर आवासीय सेक्टरों, शैक्षणिक संस्थानों और ऑफिस हब को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।