ऑनलाइन गेमिंग और बैटिंग एप के नाम पर ठगी चलाने वाला गिरोह बेनकाब, दो गिरफ्तार
टेन न्यूज नेटवर्क
NOIDA News (09/12/2025): थाना फेस-1 और साइबर क्राइम थाना नोएडा की संयुक्त कार्रवाई में ऑनलाइन गेमिंग और बैटिंग एप के जरिए लोगों को ठगने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान सचिन गोस्वामी और कुणाल गोस्वामी के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से सात लैपटॉप, आठ मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। डीसीपी यमुना प्रसाद ने बताया कि देश में ऐसे गेमिंग और बैटिंग एप प्रतिबंधित हैं, इसके बावजूद आरोपी इनका इस्तेमाल लोगों से ठगी करने में कर रहे थे।
डीसीपी ने बताया कि दोनों आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आकर्षक विज्ञापन भेजकर लोगों को फंसाने का काम करते थे। विज्ञापन देखने के बाद जो भी व्यक्ति सर्च करता या लिंक क्लिक करता, उसका डेटा आरोपी अपने पास सुरक्षित कर लेते थे। फिर उसे कॉल कर ऑनलाइन गेमिंग और बैटिंग के जरिए तेजी से पैसे कमाने का लालच दिया जाता था।
पहले चरण में आरोपी पीड़ितों को छोटी रकम जीतवाते थे ताकि वे भरोसे में आ जाएं। उसके बाद उन्हें बड़े निवेश के लिए उकसाकर बड़ी रकम म्यूल (फर्जी) खातों में ट्रांसफर कराई जाती थी। जैसे ही मोटी राशि जमा हो जाती, आरोपी पीड़ित से संपर्क तोड़ देते थे।
छापेमारी के दौरान पुलिस को आरोपियों के पास से कोई वैध दस्तावेज, रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस नहीं मिला। न ही कॉल सेंटर या किसी गेमिंग/बैटिंग एप संचालन से जुड़ा कोई प्रमाण उपलब्ध हुआ। जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी पहचान पत्र के आधार पर सिम कार्ड लेते थे और इन्हीं नंबरों से लोगों को कॉल कर जाल में फंसाते थे। पुलिस का कहना है कि बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फॉरेंसिक जांच कर यह पता लगाया जाएगा कि अब तक कितने लोगों को इन आरोपियों ने ठगा है और किस-किस बैंक खाते का उपयोग किया गया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।