ब्रह्मपुरी में प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर हमला: फ्लैट देखने आई महिला बनी वारदात की वजह!

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (09 December 2025): नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के ब्रह्मपुरी इलाके में सोमवार शाम एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में बड़ी आपराधिक वारदात सामने आई। मोनी बाबा मंदिर के पास स्थित मनोज नामक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में करीब 10 से 15 लोग घुस आए और उनके साथ मारपीट करते हुए लूटपाट को अंजाम दिया। पीड़ित मनोज ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

फ्लैट देखने के बहाने आया फोन बना हमले की वजह

इस वारदात की शुरुआत उस समय हुई जब मनोज को एक महिला का फोन आया, जिसने उनसे फ्लैट दिखाने की बात कही। मनोज ने अपने कर्मचारी को भेजने की बात कही, लेकिन महिला ने जोर देकर कहा कि वह उनसे ही मिलना चाहती है। थोड़ी देर बाद वह सीधा ऑफिस पहुंच गई और उस फ्लैट के बारे में बहस शुरू कर दी, जिसे मनोज ने पहले दिखाया था, लेकिन बाद में बेच दिया गया।

महिला के साथ पहुंचे लोग अचानक भड़क गए

मनोज के मुताबिक, जैसे ही उन्होंने बताया कि फ्लैट बिक चुका है, महिला ने बदतमीजी का आरोप लगाते हुए झगड़ा करना शुरू कर दिया। इसी दौरान उसके साथ आए लोग अचानक ऑफिस में घुस आए और हमला करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते पूरा ऑफिस तहस-नहस कर दिया गया और मनोज को पीटते हुए उनकी सोने की चेन और अंगूठी लूट ली गई।

कैश चोरी की आशंका, पुलिस जांच शुरू

मनोज ने बताया कि ऑफिस के गल्ले में 2 से 3 लाख रुपये कैश रखा था। सुबह तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि नकदी सुरक्षित है या उसे भी लूट लिया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना के पीछे की वजह तथा शामिल लोगों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पीड़ित ने सुरक्षा की मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अपील की है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।