“मां गईं… पर उनकी सीख और शहर का स्नेह हमेशा साथ रहेगा”: डॉ. महेश शर्मा | श्रद्धांजलि सभा

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (08 दिसंबर, 2025): पूर्व केंद्रीय मंत्री और गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा अपनी पूज्य माता ललिता शर्मा के निधन पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि “मां का जाना हमारे जीवन में सबसे बड़ी रिक्ति है, लेकिन उनकी सीख और इस शहर का स्नेह हमें आगे बढ़ने की शक्ति देता रहेगा।” शोकसभा के दौरान पूरा वातावरण संवेदना से भरा रहा और राजनीतिक, सामाजिक तथा धार्मिक क्षेत्रों से अनेक लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

डॉ. महेश शर्मा ने भावुक होते हुए कहा कि 43 वर्ष पूर्व जब उनका परिवार नोएडा आया था, तब यहां के लोगों ने उंगली पकड़कर चलना सिखाया और संबल बनकर साथ दिया। उन्होंने कहा कि “22 साल पहले पिता का साया चला गया था और अब मां भी नहीं रहीं। जो निर्मल छाया, जो संरक्षण मां के रूप में हमें मिला, वह आज छिन गया है।”

उन्होंने अपने भाइयों (नरेश, दिनेश, राजेश और उमेश और पूरे परिवार) की ओर से उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि कैसे मां हमेशा संघर्षों में शक्ति बनकर खड़ी रहीं और पूरे परिवार को एक सूत्र में बांधे रखा।

डॉ. महेश शर्मा ने अपने पूज्य मामाजी, भाई और पूरे परिवार का भी विशेष रूप से धन्यवाद किया, जो हर कठिन समय में एक संबल बनकर खड़े रहे। उन्होंने कहा कि “आज भी मेरे सामने ऐसे लोग बैठे हैं, जिनकी उंगलियां पकड़कर हमने इस शहर में चलना सीखा। मां जब टीवी पर बड़े दिनेश जी को राम मंदिर आंदोलन में देखती थीं, तो गर्व से कहती थीं ये हमारे दिनेश सिंह हैं।”

उन्होंने यह भी बताया कि शोकसभा में उपस्थित कई वरिष्ठ नेता और नागरिक हैं जो मां से विशेष आत्मीयता रखते थे और उनके हाथ का भोजन प्राप्त कर उन्हें संतुष्टि मिलती थी।

अंत में डॉ. महेश शर्मा ने राजनीति की कठिन राहों का उल्लेख करते हुए कहा कि “जब भी हमारे कदम डगमगाने लगें, तो आप सभी उस तरह सहारा दें, जैसे माता-पिता दिया करते थे। प्रभु मेरी मां को अपने चरणों में स्थान दें।’’

उन्होंने अपनी माता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए “ओम शांति” के साथ वक्तव्य समाप्त किया।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।