दिल्ली के स्कूलों में शुरू हुआ AI Grind Initiative, शिक्षा में तकनीक का नया युग

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (07 December 2025): राजधानी दिल्ली ने आज (रविवार) को तकनीक आधारित शिक्षा की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में AI Grind Initiative का औपचारिक शुभारंभ कर दिया। सेंट्रल पार्क में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-शिक्षकों और तकनीकी विशेषज्ञों की भागीदारी देखने को मिली। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल स्कूलों को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तैयार करेगी और बच्चों की सीखने की पद्धति को नवाचार तथा डिजिटल कौशल से जोड़ेगी।

उद्घाटन समारोह का सबसे प्रेरणादायक क्षण रहा ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की उपस्थिति, जो अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) तक पहुंचने वाले पहले भारतीय हैं। मुख्यमंत्री ने उन्हें युवाओं के लिए रोल मॉडल बताते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि यह साबित करती है कि मेहनत, कल्पना और दृढ़ निश्चय असंभव को भी संभव बना सकते हैं। छात्रों ने उनसे अंतरिक्ष और तकनीक को लेकर कई सवाल पूछे, जिससे कार्यक्रम में ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज तकनीक, AI और नवाचार के क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीक अब आम नागरिक की पहुंच में है और इसी कारण युवाओं के लिए अनंत अवसर पैदा हो रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नई पीढ़ी को AI की समझ न सिर्फ रोजगार, बल्कि सामाजिक बदलाव के लिए भी महत्वपूर्ण है।

इस कार्यक्रम में सबसे बड़ी घोषणा रही—देश का पहला सिटी-सेंट्रिक AI इंजन ‘Delhi AI Grind’। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह इंजन छात्रों को दिल्ली की वास्तविक समस्याओं के AI आधारित समाधान तैयार करने का मौका देगा। उन्होंने कहा कि कक्षाएं अब सिर्फ पढ़ाई का स्थान नहीं रहेंगी, बल्कि ‘इनोवेशन लैब्स’ के रूप में विकसित होकर छात्रों को प्रयोग, शोध और नई सोच को आगे बढ़ाने का अवसर देंगी। सरकार का लक्ष्य दिल्ली को ज्ञान और AI नवाचार का केंद्र बनाना है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने युवाओं से अपील की कि वे निर्भीक होकर सोचें, लगातार प्रयोग करें, गलतियों से सीखें और नए समाधान खोजें। उन्होंने कहा कि “आपकी कल्पना ही दिल्ली का कल गढ़ेगी।” इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री आशीष सूद भी उपस्थित रहे, जिन्होंने इसे दिल्ली की शिक्षा प्रणाली में तकनीक आधारित सबसे बड़ी क्रांति बताया।

वहीं कार्यक्रम में मौजूद रहे भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने इस पहल की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि AI हर पहलू में शामिल है। यह काम पूरा करने का एक टूल है और इसका बड़े पैमाने पर इस्तेमाल हो रहा है। ये वो क्षेत्र है जहां हमें फोकस करने की ज़रूरत है और यह हमें विकसित भारत 2047 के हमारे सपने तक पहुंचाएगा।अगर हमारी युवा पीढ़ी इस सपने को पूरा करने की ज़िम्मेदारी लेती है, तो हम इसे 2047 से बहुत पहले हासिल कर लेंगे। अंत में उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह एक शानदार इवेंट था। मैं यहां आकर बहुत खुश हूं। इस इवेंट को लेकर उत्साह देखकर बहुत अच्छा लगा। दिल्ली ने AI के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए यह AI ग्राइंड लॉन्च किया है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।