Greater Noida News (07/12/2025): ग्रेटर नोएडा के थाना रबूपुरा पुलिस (Rabupura Police Station) ने एक नाबालिग लड़की के अपहरण, अवैध विवाह और षड्यंत्र के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 05 फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार (Arrested) किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 04 मोबाइल फोन और बिना नंबर प्लेट की एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, शिवा ढाबा के सामने, यमुना एक्सप्रेस-वे से आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में हिमांशु भाटी, बॉबी भाटी, अंकुश भाटी उर्फ राजा, चिराग ठाकुर और पदम सिंह शामिल हैं।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि वादी ने अपनी करीब 17 वर्षीय पुत्री के कथित अपहरण की रिपोर्ट 28.09.2025 को थाना रबूपुरा में दर्ज कराई गई थी। शिकायत (Complaint) में आरोप लगाया गया था कि हिमांशु, दीपक उर्फ कल्ली और वंश त्यागी द्वारा लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया। इस मामले में पहले ही रविंद्र भाटी, दीपक उर्फ कल्ली, सौरभ और ब्रजेश को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं अब शेष 05 फरार आरोपियों की भी गिरफ्तारी कर ली गई है और पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया गया है।
पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा
पीड़िता ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह हिमांशु से प्रेम करती थी और 27.09.2025 को उसके साथ चली गई थी, उस समय वह नाबालिग थी। इसके बाद 17.11.2025 को इलाहाबाद के एक मंदिर में दोनों ने अन्य आरोपितों की मौजूदगी में माला डालकर विवाह किया।
आरोप है कि हिमांशु की उम्र 21 वर्ष न होने के कारण कोर्ट मैरिज संभव नहीं हो सकी, जिसके बाद साजिश के तहत पीड़िता की चिराग ठाकुर से जबरदस्ती कानूनी शादी करा दी गई। 04 दिसंबर 2025 को गाजियाबाद कोर्ट में चिराग के साथ विवाह भी दर्ज कराया गया, जबकि लड़की हिमांशु के साथ ही रह रही थी।
हिमांशु ने भी पुलिस के सामने यह स्वीकार किया कि वह पीड़िता से प्रेम करता है और यही कारण था कि कानूनी अड़चनें दूर करने के लिए यह पूरा षड्यंत्र रचा था।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।