New Delhi News (07 December 2025): दिल्ली मेट्रो से डेढ़ महीने का बच्चा चोरी होने के सात महीने बाद सुरक्षित अपनी मां की गोद में लौट आया। इस पूरे मामले में दिल्ली पुलिस की मेट्रो यूनिट ने बेहद जटिल और लंबी जांच के बाद सफलता हासिल की। कई महीनों से परिवार और पुलिस दोनों ही इस बच्चे की तलाश में जुटे थे, और आखिरकार पुलिस की मेहनत रंग लाई। मासूम को बरामद कर चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसकी मां को सौंप दिया गया।
सीलमपुर मेट्रो स्टेशन से हुआ था अपहरण
यह घटना 4 जून 2025 को तब हुई थी जब सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर भीड़ के बीच एक महिला ने मां को बहला-फुसलाकर नवजात को गोद में लिया और मौके का फायदा उठाकर फरार हो गई। शुरुआती जांच में पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे मेट्रो पुलिस यूनिट को सौंपा गया, जिसने CCTV फुटेज, मोबाइल लोकेशन और नेटवर्क के आधार पर गहराई से तफ्तीश शुरू की।
यूपी के महोबा से धरी गई मुख्य आरोपी देवकी
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मुख्य आरोपी देवकी लगातार अपना ठिकाना बदल रही थी ताकि गिरफ्तारी से बच सके। करीब सात महीने की खोज के बाद पुलिस उसे उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में एक किराए के मकान से पकड़ने में कामयाब हुई। पूछताछ के दौरान देवकी ने खुलासा किया कि उसने बच्चे को मंजी नाम की महिला के कहने पर अगवा किया और इसे दिल्ली के आर्य नगर में बेच दिया।
एक लाख 50 हजार में बेच दिया गया था बच्चा
देवकी के खुलासे में सामने आया कि नवजात को 1.50 लाख रुपये में बेचा गया था। इस सौदे में शीला नाम की महिला दलाल की भूमिका में थी जिसने आरोपी और खरीददार दंपति के बीच संपर्क कराया। बच्चे को खरीदने वाले धीर सिंह और उसकी पत्नी बनीता को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की छापेमारी में बच्चा बनीता के कब्जे से सुरक्षित बरामद हुआ।
अदालत में पेश हुए आरोपी, जांच जारी
पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में किसी भी आरोपी का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है, हालांकि यह जांच की जाएगी कि क्या इस गिरोह के अन्य लोग भी इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े हैं। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या पहले भी ऐसे मामले इस गैंग द्वारा अंजाम दिए गए थे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।