NOIDA News (06/12/2025): थाना साइबर क्राइम पुलिस ने करोड़ों के जीएसटी धोखाधड़ी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी अब्दुल रजीक उर्फ अब्दुल रज्जाक कंपनी में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत था और उसी पद का दुरुपयोग करते हुए उसने करीब 11 करोड़ रुपये के फर्जी इनवॉइस तैयार कर लगभग 2 करोड़ रुपये का अवैध जीएसटी क्लेम कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन और कई फर्जी जीएसटी बिल बरामद किए गए हैं, जिनका इस्तेमाल वह धोखाधड़ी को अंजाम देने में कर रहा था।
जांच में सामने आया कि रजीक ने जिस कंपनी में वह काम करता था, उसकी आईडी और पासवर्ड को अवैध तरीके से हैक कर दर्जनों फर्जी इनवॉइस जनरेट किए। इन दस्तावेजों के आधार पर उसने जीएसटी पोर्टल पर करोड़ों रुपये के कैश क्लेम दायर किए और बड़ी आसानी से लगभग 2 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड अपने खाते में डलवा लिया।
पकड़े जाने के बाद पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसे यह पूरा तरीका एक व्यक्ति अभिनव त्यागी ने बताया था। अभिनव त्यागी पहले ही पुलिस की गिरफ्त में है। रजीक के मुताबिक, त्यागी ने उसे आश्वस्त किया था कि वह ऐसे ग्राहकों से संपर्क करवा सकता है, जिन्हें फर्जी जीएसटी बिल की जरूरत होती है। इसके बदले रजीक को पूरे लेनदेन पर एक प्रतिशत कमीशन मिलने की बात तय हुई थी।
साइबर क्राइम पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह काफी समय से फर्जी बिलिंग का खेल चला रहा था। कई ऐसे इनवॉइस पहले भी विभिन्न ग्राहकों को बेचे जा चुके थे। फर्जी बिलिंग से प्राप्त रकम में से कमीशन काटकर शेष राशि रजीक द्वारा अभिनव त्यागी को दी जाती थी। साइबर क्राइम थाना पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा कितनी राशि विभिन्न खातों में ट्रांसफर की गई है। अधिकारियों का कहना है कि इस बड़े वित्तीय घोटाले से जुड़े अन्य संदिग्धों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारियां की जाएंगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।