दिल्ली में पोस्टर वॉर जारी: AAP ने फिर साधा विपक्ष पर निशाना

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (11 जनवरी, 2025): दिल्ली में पोस्टर वॉर की राजनीति गर्माती जा रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने आज फिर दो नए पोस्टर जारी कर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। पहले पोस्टर में AAP ने बीजेपी के सांसद रमेश बिधूड़ी को निशाने पर लिया। उन्हें “बीजेपी का गालीबाज मुख्यमंत्री चेहरा” बताया गया है। यह पोस्टर बिधूड़ी के विवादित बयानों और उनकी राजनीतिक शैली पर कटाक्ष है।

दूसरे पोस्टर में अरविंद केजरीवाल को “ईमानदार” बताते हुए विपक्षी पार्टी बीजेपी को “निकम्मों की कतार” कहा गया है। इस पोस्टर में बीजेपी, कांग्रेस और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM को एक साथ दिखाकर उन्हें विफल नेता करार दिया गया।

AAP ने इन पोस्टरों के जरिए दावा किया है कि अरविंद केजरीवाल एकमात्र नेता हैं जो जनता के हित में काम कर रहे हैं, जबकि विपक्षी पार्टियां जनता के भरोसे पर खरा नहीं उतरी हैं।

इससे पहले भी AAP और बीजेपी के बीच पोस्टर वॉर चर्चा में रहा है। दोनों ही पार्टियां एक-दूसरे पर तीखे आरोप लगाने के लिए पोस्टरों का इस्तेमाल कर रही हैं।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।