उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा अंतर्गत किस सीट को चुनौती मानते हैं मनोज तिवारी?

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (11 जनवरी 2025): बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने अपनी लोकसभा सीट उत्तर पूर्वी दिल्ली की सभी दस विधानसभा सीटों को जीतने का दावा किया है। टेन न्यूज से विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी इस बार विधानसभा चुनाव में विपक्ष को कड़ी चुनौती देने के लिए पूरी तरह तैयार है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि सीलमपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी को विरोधी दलों से कड़ी टक्कर मिल सकती है।

सीलमपुर सीट पर आम आदमी पार्टी ने चौधरी जुबेर अहमद को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने अब्दुल रहमान को मैदान में उतारा है। दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक इस सीट से अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।

मनोज तिवारी ने आम आदमी पार्टी द्वारा गठित सनातन सेवा समिति पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी को किसी चुनावी मुद्दे के तौर पर सनातन धर्म का सहारा लेने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, “हम जन्म से ही सनातनी हैं और हमें इसे साबित करने की आवश्यकता नहीं है।”

सीलमपुर विधानसभा में मुस्लिम समुदाय से दोनों प्रमुख विपक्षी उम्मीदवार पहले ही मैदान में उतर चुके हैं, जिससे यह मुकाबला और भी रोचक हो गया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि बीजेपी किसे अपना प्रत्याशी बनाती है और क्या वह इस चुनौतीपूर्ण सीट पर जीत हासिल कर पाती है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।