Greater Noida News (05/12/2025): गौतमबुद्ध नगर में मतदाता सूची को सही और अपडेट रखने के लिए SIR (Special Intensive Revision) अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिलाधिकारी मेधा रूपम ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अपना गणना प्रपत्र अनिवार्य रूप से भरकर जमा करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।
डीएम मेधा रूपम (DM Medha Roopam) ने जानकारी देते हुए बताया कि SIR अभियान का मुख्य उद्देश्य वोटर लिस्ट को साफ, सही और पूरी तरह अपडेट करना है। इसके अंतर्गत नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे, गलत प्रविष्टियों को सुधारा जाएगा और जरूरत पड़ने पर नाम हटाने की प्रक्रिया भी की जाएगी। इसके लिए नागरिक फॉर्म-6 और फॉर्म-8 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
आगे डीएम ने बताया कि आमजन की सहायता के लिए कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं- 1950, 0120-2978702, 2978231, 2978232 और 2978233। इसके अलावा, इस शनिवार और रविवार सुबह 10 बजे से सभी मतदान बूथों पर सहायता केंद्र लगाए जाएंगे, जहां लोग पहुंचकर फॉर्म भर सकते हैं और पूरी जानकारी ले सकते हैं। मतदाता सूची का सही होना लोकतंत्र (Democracy) की सबसे बड़ी ताकत है, इसलिए हर नागरिक की भागीदारी बेहद जरूरी है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।