NOIDA News (05/12/2025): उत्तर प्रदेश में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी तेजी से बढ़ रही है। यातायात निदेशालय के आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2025 में चालान कटने के मामले में गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर पहुंच गया है, जबकि राजधानी लखनऊ दूसरे और गाजियाबाद तीसरे नंबर पर है। इन तीनों शहरों में ही 27 अक्टूबर तक 10-10 लाख से अधिक चालान दर्ज किए गए हैं।
आरटीआई के माध्यम से सामने आई जानकारी में बताया गया कि सिर्फ लखनऊ, नोएडा और गाजियाबाद में मिलाकर कुल 42 लाख से अधिक चालान किए गए।
नोएडा: 19,36,710
लखनऊ: 12,30,084
गाजियाबाद: 10,58,363
बाकी जिलों में चालान की संख्या 10 लाख से नीचे रही। चौथे स्थान पर आगरा है, जहां 9.28 लाख चालान हुए। इसके बाद अलीगढ़ पांचवें और वाराणसी छठे स्थान पर रहे। वहीं बलरामपुर, कन्नौज, बस्ती, कुशीनगर और औरैया जैसे जिले इस सूची में सबसे नीचे हैं।
पूरे प्रदेश में अब तक 70 लाख से अधिक चालान सिर्फ तीन नियमों के उल्लंघन पर किए गए हैं
•बिना हेलमेट
•ओवरस्पीडिंग
•सीट बेल्ट न लगाना
सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि अकेले 62 लाख से ज्यादा चालान बिना हेलमेट चलने वालों के खिलाफ किए गए। यह तब है जबकि प्रदेश सरकार की ओर से “बिना हेलमेट पेट्रोल न दें” का आदेश लागू है। आंकड़े साफ इशारा करते हैं कि जनता हेलमेट की अनिवार्यता को गंभीरता से नहीं ले रही और कई पेट्रोल पंप भी नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।
आरटीआई में यह भी पूछा गया था कि ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले कितने पुलिसकर्मी इस साल चालान की जद में आए। लेकिन यातायात निदेशालय ने बताया कि उनके पास ऐसी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। दरअसल, ई-चालान सिस्टम में ज्यादातर मामलों में चालान वाहन संख्या या लाइसेंस के आधार पर दर्ज होता है, न कि वाहन चालक के विभाग के आधार पर। इसलिए यह पता लगाना मुश्किल है कि उन वाहनों को कौन चला रहा था—आम नागरिक या पुलिस विभाग का कोई कर्मचारी।
विशेषज्ञ मानते हैं कि बिना हेलमेट या बिना सीट बेल्ट चलाना सड़क हादसों और गंभीर चोटों की संभावना कई गुना बढ़ा देता है। इसके बावजूद आंकड़े दिखाते हैं कि लोगों में सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभी भी काफी कमजोर है। यातायात विभाग के अधिकारी भी मानते हैं कि नियमों के प्रति शिथिलता और निगरानी की कमी मिलकर प्रदेश में ट्रैफिक उल्लंघनों को और बढ़ा रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।