Greater Noida News (05/12/2025): दादरी विधानसभा क्षेत्र के रामगढ़ में गुरुवार को दादरी विधायक तेजपाल नागर (Dadri MLA Tejpal Nagar) ने पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास पूजा-पद्धति के साथ किया। इस दौरान स्थानीय विधायक तेजपाल नागर ने ग्रामवासियों से संवाद किया और उनके सहयोग व आशीर्वाद पर धन्यवाद दिया।
दादरी विधायक विधायक नागर ने कहा कि यह पुल निर्माण (Bridge Construction) न सिर्फ इलाके के विकास को गति देगा, बल्कि ग्रामीणों के आवागमन को अधिक सुगम और सुरक्षित बनाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि ग्रामवासियों की भागीदारी और विश्वास ही विकास कार्यों की असली ताकत है।

आगे विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के नेतृत्व में दादरी विधानसभा तेजी से विकास की नई ऊँचाइयों को छू रही है। क्षेत्रवासियों के प्रेम और विश्वास को ही वे अपनी प्रेरणा मानते हैं। पुल निर्माण से प्रभावित ग्राम खासकर वे जो नहर, नाले या अक्सर जलभराव-ग्रस्त मार्गों से गुजरते थे को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।