दिल्ली चुनाव 2025: केजरीवाल ने किया बड़ा दावा, बीजेपी के सीएम कैंडिडेट होंगे रमेश बिधूड़ी!

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (11 जनवरी 2025): दिल्ली विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच बयानबाजी का सिलसिला जारी है। इसी बीच दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बड़ी घोषणा करते हुए दावा किया है कि आगामी चुनाव में बीजेपी रमेश बिधूड़ी को अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाने जा रही है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने कहा कि उनके पास सूत्रों से मिली जानकारी है कि बीजेपी रमेश बिधूड़ी को सीएम उम्मीदवार के रूप में उतारेगी। इस दौरान उन्होंने बिधूड़ी को बधाई देते हुए जनता से पूछा, “रमेश बिधूड़ी सांसद रहते हुए पिछले दस सालों में अपने क्षेत्र के लिए क्या काम कर पाए हैं?”

केजरीवाल ने बीजेपी को खुली चुनौती दी और कहा, “अगर बीजेपी रमेश बिधूड़ी या किसी अन्य को सीएम कैंडिडेट बनाती है, तो मैं चाहता हूं कि जनता के सामने हम दोनों के बीच एक खुला डिबेट हो। इससे जनता को यह समझने में आसानी होगी कि उनके लिए कौन बेहतर काम करेगा और कौन नहीं।”

उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी खुली चर्चा से जनता को यह तय करने का मौका मिलेगा कि उन्हें किसे वोट देना चाहिए। केजरीवाल का यह बयान न केवल आम आदमी पार्टी के समर्थकों के बीच चर्चा का विषय बना, बल्कि बीजेपी के अंदर भी हलचल मचा दी।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।