कबड्डी जूनियर बालक ट्रायल: गौतमबुद्ध नगर के 14 खिलाड़ियों का चयन

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Greater Noida News (03/12/2025): जिला खेल कार्यालय गौतमबुद्ध नगर द्वारा मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय समन्वय कबड्डी जूनियर बालक खिलाड़ियों (District Level Coordination of Kabaddi Junior Boys Players) का ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ट्रायल में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे प्रतिभावान खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन किया, जिसमें से कुल 14 खिलाड़ियों का चयन आगामी मंडल स्तरीय प्रतियोगिता हेतु किया।

चयनित खिलाड़ी (Selected Players) में आशीष, दीपक, गौरव, मनीष, पंकज, अमित ठाकुर, इंद्रजीत, आदिल, करण, अजय शर्मा, विक्की, सागर, अंकित, सुमित शामिल हैं। चयन प्रक्रिया का संचालन चयनकर्ता समिति के सदस्य योगेश नागर और जितेंद्र नागर ने की।

प्रभारी जिला खेल अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि चयनित खिलाड़ी अब आगामी मंडल स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी ट्रायल (Kabaddi Trials) में प्रतिभाग करेंगे, जिसका आयोजन क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय मेरठ द्वारा आज 3 दिसंबर को कैलाश प्रकाश स्टेडियम, मेरठ में किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यालय सहायक देवेंद्र कौशिक एवं रेसलिंग कोच अंजुम मालिक भी उपस्थित रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।