ग्रेटर नोएडा: सड़क हादसे में युवक की मौत, अज्ञात बाइक सवार पर केस दर्ज
टेन न्यूज़ नेटवर्क
GREATER NOIDA News (03/12/2025): ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-वन थाना क्षेत्र में गोलचक्कर के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। देर रात हुई इस दुर्घटना में बाइक सवार कमल सिंह की मौत के बाद उनके परिवार में शोक का माहौल है। घटना के संबंध में मृतक की पत्नी सुनीता ने बुधवार को अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
शिकायत में सुनीता ने बताया कि उनका परिवार सम्भल , उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और उनके पति कमल सिंह सोमवार रात किसी आवश्यक कार्य से ग्रेटर नोएडा आए थे। देर रात लौटते समय जैसे ही वह भाटी गोलचक्कर के पास पहुँचे, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कमल सिंह सड़क पर गिरते ही गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ईकोटेक-वन कोतवाली प्रभारी अरविंद वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि दुर्घटना के जिम्मेदार चालक की पहचान की जा सके। उन्होंने कहा कि आरोपी के बारे में सुराग मिलने पर जल्द गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच तेज़ी से आगे बढ़ाई जा रही है और आरोपी चालक को जल्द पकड़ा जाएगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।