GREATER NOIDA News (01/12/2025): जारचा थाना क्षेत्र के नगला चमरू गांव में रविवार रात हुई हर्ष फायरिंग ने एक मासूम की खुशी को दर्द में बदल दिया। बारात चढ़त के दौरान अचानक चली गोली 10 वर्षीय कृष के सिर में जा लगी, जिससे मौके पर ही अफरा-तफरी मच गई। घायल बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना सतीश नामक ग्रामीण की बेटी की शादी के दौरान हुई। खैरपुर गांव से बारात पहुंची थी और देर रात चढ़त का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान सतीश के पड़ोसी सुनील का बेटा कृष अन्य बच्चों के साथ बारात देखने पहुंचा था। लेकिन माहौल खुशी का था कि तभी कुछ लोगों ने नियमों की अनदेखी करते हुए हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। इसी फायरिंग में चली एक गोली सीधे कृष के सिर में जा लगी। गोलियों की आवाज और बच्चे के गिरते ही कार्यक्रम स्थल पर हड़कंप मच गया। लोगों ने आनन-फानन में घायल बच्चे को उठाकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।
घटना की सूचना मिलते ही जारचा थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने हर्ष फायरिंग में संलिप्त दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार अभी पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर का इंतजार है, जिसके बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार ने बताया, बारात की चढ़त के दौरान अवैध हर्ष फायरिंग से एक बच्चा घायल हुआ है। उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। वारदात के बाद नगला चमरू गांव में तनाव का माहौल है। कृष के परिवार में शादी की खुशी गम में बदल गई है और परिजन उसके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।