गौतमबुद्ध नगर में SIR अभियान को लेकर जिला प्रशासन की बड़ी पहल: मीडिया संस्थानों में विशेष शिविर
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Greater Noida News (01/12/2025): गौतमबुद्ध नगर जिलाधिकारी मेधा रूपम (DM Medha Roopam) के निर्देशन में गौतमबुद्ध नगर में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (Special Review Program) जोरो-शोरों से चलाया जा रहा है। SIR अभियान में तेजी लाने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा आज 01 दिसंबर (सोमवार) एवं 02 दिसंबर 2025 (मंगलवार) को एक व्यापक विशेष महाअभियान चलाया जा रहा है।
जिलाधिकारी मेधा रूपम ने जानकारी देते हुए बताया कि मीडिया कर्मियों (Media Personnel) की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फ़िल्म सिटी एवं विभिन्न मीडिया संस्थानों में दोपहर 01:00 बजे से 03:00 बजे तक विशेष शिविर (SIR कैंप) आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से मीडिया से जुड़े कर्मचारी अपने दस्तावेज़ों में नाम जोड़ने, संशोधन कराने एवं प्रपत्र जमा करने की प्रक्रिया सरलता से पूरी कर सकेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ये विशेष शिविर हिन्दुस्तान (आइकॉन बिल्डिंग, फिल्म सिटी), आजतक (FC-08, सेक्टर-16ए), न्यूज़ 24 (FC-23), टाइम्स नाउ (FC-06), दैनिक जागरण (D-210 से 211, सेक्टर-63), अमर उजाला (C-21 से 22, सेक्टर-59), इंडियन एक्सप्रेस (ब्लॉक B/B, सेक्टर-10), नेटवर्क 18 (स्काईमार्क वन, सेक्टर-98), जी समूह (FC-19, सेक्टर-16ए), एनडीटीवी (प्लॉट CCC, सेक्टर-129), एबीपी न्यूज़ (क्लब 125, सेक्टर-125), आर भारत (सेक्टर-158), भारत 24 (डिस्कवरी टॉवर, सेक्टर-62) एवं न्यूज़ वन इंडिया (B-131, सेक्टर-63) सहित अन्य प्रमुख मीडिया संस्थानों में लगाए जाएंगे।
विशेष रूप से इंडिया टीवी (B-30, सेक्टर-85) और न्यूज़ नेशन (प्लॉट 14, सेक्टर-126) में यह शिविर 02 दिसंबर 2025 (मंगलवार) को आयोजित किया जाएगा।
डीएम मेधा रूपम ने बताया कि इन विशेष शिविरों के माध्यम से पुनरीक्षण का कार्य अधिक प्रभावी, तेज़ और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न किया जा सकेगा। साथ ही यह पहल प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय को भी दर्शाती है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।