फलैदा गांव में सरकारी चकरोड पर कब्जा, 4 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (24/11/2025): ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले फलैदा गांव में सरकारी चकरोड पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। लेखपाल अशोक कुमार की लिखित शिकायत पर पुलिस ने रविवार को चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

लेखपाल अशोक कुमार के अनुसार, गांव की गाटा संख्या 298 में करीब 1080 मीटर भूमि राजस्व अभिलेखों में सरकारी चकरोड के रूप में दर्ज है। आरोप है कि महिपाल, सचिन, सोनू और ओमवीर नामक चार ग्रामीणों ने इस जमीन पर काफी समय से अवैध कब्जा कर रखा है, जिससे आम रास्ता बंद हो गया था। लेखपाल का कहना है कि प्रशासन की ओर से कई बार पैमाइश कर रास्ते की निशानदेही की गई, लेकिन इसके बावजूद कब्जेदारों ने जगह खाली करने से इंकार कर दिया।

अशोक कुमार के मुताबिक, कई बार नोटिस देने और मौके पर जाकर समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन स्थिति जस की तस बनी रही। मजबूर होकर मामला पुलिस के संज्ञान में लाया गया, जिसके बाद रबूपुरा पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा से संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद टीम मौके पर जाकर कब्जा हटाने की प्रक्रिया शुरू करेगी। प्रशासनिक कार्रवाई से ग्रामीणों में राहत की उम्मीद जगी है।

गांव के निवासियों का कहना है कि चकरोड पर अवैध कब्जा होने से रास्ता संकरा हो गया था, और वाहनों तथा पैदल यात्रियों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों को उम्मीद है कि अब रास्ता दोबारा खुलने से उनकी दैनिक आवाजाही सुगम हो जाएगी। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, ऐसे में प्रशासन द्वारा की गई यह कार्रवाई क्षेत्र में कानून व्यवस्था और सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।