Noida Authority की अहम बैठक, न्यू नोएडा के विकास को लेकर हुई व्यापक चर्चा

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (09 जनवरी, 2025): न्यू नोएडा के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण बैठक नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी लोकेश एम की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिला अधिकारी बुलंदशहर, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजय कुमार खत्री, वंदना त्रिपाठी, महेंद्र प्रसाद, सतीश पाल, रविंद्र प्रसाद गुप्ता, वित्त नियंत्रक स्वतंत्र कुमार और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में न्यू नोएडा के पहले चरण में चयनित किए जाने वाले अधिसूचित गांवों की चर्चा की गई। साथ ही, बिना अनुमति के हो रहे अवैध निर्माणों पर रोक लगाने और जनता को जागरूक करने के लिए चेतावनी बोर्ड लगाने का निर्देश दिया गया।

भूमि अधिग्रहण और आपसी समझौते के तहत क्रय की जाने वाली भूमि के प्रति एकत्र दरों को तय करने की प्रक्रिया पर भी चर्चा की गई। न्यू नोएडा के विकास कार्य को प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों ने विचार-विमर्श किया और कार्ययोजना पर चर्चा की।

अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि विकास कार्य तेजी से और जनहित को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।